नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि नूंह की 28 अगस्त को संचाालित होने वाली डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है, शेष दिनों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि पत्र अनुसार संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि नूंह में धारा-144 लागू होने व संवेदनशील हालातों को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा केवल नूंह की 28 अगस्त को होने वाली डीएलएड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यह परीक्षा 4 सितम्बर को पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होगी। संवाद