गुरुग्राम। वाणी एवं श्रवण बाधित कल्याण केंद्र में दिवाली मेले का आयोजन साथ किया गया। कार्यक्रम में केंद्र की सहायक निदेशक डॉ. नविता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मेले में केंद्र के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में त्योहार का उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नविता शर्मा ने केंद्र के सभी कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर उपहार भेंट किए। इसके साथ ही केंद्र में अध्ययनरत बच्चों को पुरस्कार और इनाम देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। दिवाली मेले में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को त्योहार की खुशियों में शामिल होने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। संवाद