फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मतदाता सूची शुद्धिकरण पर मंडल आयुक्त ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को आयोजित हुई। इसमें दावों, आपत्तियों के निस्तारण और नोटिस प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह भी मौजूद रहे। मंडल आयुक्त गुप्ता ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे अपने बीएलए-1 और बीएलए-2 के माध्यम से संबंधित बीएलओ को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। अभियान का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो और कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक दावे और आपत्ति की निष्पक्ष जांच हो तथा अनावश्यक विलंब न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें