फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोणाचार्य महाविद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान क्विज आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में जोनल स्तर की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य परवीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल जिलों की 27 जिला स्तरीय विजेता टीमों ने स्क्रीनिंग राउंड में भाग लिया, जिसमें से 8 टीमों ने मुख्य क्विज राउंड में जगह बनाई। क्विज में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों पर प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रख्यात क्विज मास्टर रवि कुमार ने किया, जबकि सहायक क्विज मास्टर के रूप में विजेन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिणामों की घोषणा परिषद के वैज्ञानिक राहुल कुमार तनेजा ने की। प्रथम पुरस्कार 40 हजार रुपये के साथ पं जेएलएन कॉलेज फरीदाबाद, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये के साथ केएल मेहता कॉलेज फरीदाबाद और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये के साथ जीजीसी सेक्टर-14 गुरुग्राम ने प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें