गुरुग्राम। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आज जिले में स्मरणोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य समारोह सेक्टर-49 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ मुख्य वक्ता होंगे। डीसी अजय कुमार ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 10 बजे पूरे देश में एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के आईजी स्टेडियम से राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। संवाद