फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जिले से संबंधित कुल 17 परिवाद रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रत्येक परिवाद पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश देंगे। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि परिवादों की सुनवाई के साथ-साथ उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी एवं समयबद्ध बनाया जा सके। इसके उपरांत मुख्यमंत्री गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-एच उद्यमियों एवं युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। साथ ही दो बसों को हरी झंडी दिखाकर युवा उद्यमी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें