गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन के लिए 11 सितंबर को अधिवक्ता अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। देर शाम तक नतीजे भी आ जाएंगे। सात पदों के लिए मतदाता अपने मत अधिकारों को इस्तेमाल करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर सतबीर सिंह तंवर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। 24 और 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं, सोहना बार एसोसिएशन चुनाव 11 सितंबर को होगा, जिसमें कुल 913 सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। संवाद