फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विंटर जूडो चैंपियनशिप में जिले के नाम 21 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक नवंबर को शीतला कॉलोनी स्थित आरआर स्पोर्ट्स अकादमी के एचएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान में प्रथम ओपन विंटर जूडो चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। देव, माही जांगू और आशीष चौधरी जैसे खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, अवनि चौधरी और धनिष्ठा ने रजत पदक जीते, जबकि प्रियांशी और गौरव अहलावत ने कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम चैंपियनशिप में योधा जूडो अकादमी फरीदाबाद पहले स्थान पर रही। गुरुग्राम जूडो अकादमी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और दिल्ली की जे.डी.एम. जूडो अकादमी तीसरे स्थान पर रही। जिला गुरुग्राम जूडो एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें