फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में जिम शिफ्टिंग पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-93 स्थित स्पेज प्रिवी द एड्रेस सोसाइटी के क्लब हाउस में जिम को बेसमेंट से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने का विवाद सामने आया है। प्रिवी द एड्रेस कंडोमिनियम एसोसिएशन ने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग से जांच मांगी है। सचिव विकास सिंह ने 30 सितंबर को विभाग को पत्र भेजा। 18 सितंबर के सर्कुलर में फायर विभाग की जरूरतों के कारण जिम शिफ्ट करने की बात थी। एसोसिएशन ने क्लब हाउस के स्वीकृत नक्शे, फायर एनओसी और जिम शिफ्टिंग के लिखित आदेश का आधार मांगा है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से भी स्वीकृत नक्शे मांगे गए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें