बादशाहपुर। सेक्टर-49 स्थित साउथ सिटी 2 में शनिवार को आरडब्ल्यूए द्वारा फूल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने शिरकत की। यह आयोजन गुरुग्राम में बढ़ता प्रदूषण और घटती स्वच्छता को लेकर किया गया। वर्ष 2013 से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद, धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल जारी है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि शहरों में सीवर जाम और जलभराव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। शहर में बड़ी संख्या में गेटेड सोसाइटियां मौजूद हैं, जहां पॉलिथीन का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि प्रदूषण और स्वच्छता जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए सरकार के साथ-साथ जनभागीदारी की भूमिका भी अहम है। इस दौरान साउथ सिटी 2 के प्रेजिडेंट नवदीप यादव, निगम पार्षद कुलदीप यादव, राकेश यादव, के पी यादव, धनेश, श्रवण, एस सी शर्मा सहित सोसाइटी के लोग मौजूद रहे। संवाद