गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने 14 अक्तूबर को गुरुग्राम में जागरूकता बैठक की। इसमें प्रदूषण नियंत्रण उपायों, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) निर्देश 76 और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) प्रावधानों पर चर्चा हुई। डीजी सेट में रेट्रोफिटेड उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण (आरईसीडी) अनिवार्य है और सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) का चौबीसों घंटे संचालन जरूरी है। ब्यूरो