फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रीगढ़ गांव के सरकारी स्कूल में भरा रहता है गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल को पंचायत की दूसरी जमीन में बनाने की मांग
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। पूर्व में विदेश मंत्रालय में तैनात फिरोजपुर झिरका के समाजसेवी रमेश कामरा ने एक मेल प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री कंवरपाल को भेजकर खंड के गांव रीगढ़ के स्कूल में लगातार जमा हो रहे गंदे पानी के बाबत एक शिकायत भेजकर स्कूल को पंचायत की दूसरी भूमि पर बनाने की मांग की है।

रमेश कामरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को और शिक्षा मंत्री कंवर पाल को स्कूल की कुछ तस्वीर भेजी और शिकायत में बताया कि फिरोजपुर झिरका खंड के गांव रीगढ़ का यह प्राइमरी मिडिल सरकारी स्कूल है। विद्यालय में लगभग 450 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गांव के इस सरकारी स्कूल में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के चलते सारा पानी स्कूल के परिसर में जमा हो जाता है, जिससे बरसात के दिनों में भारी किल्लत का सामना स्कूल के छात्र-छात्राओं को करना पड़ता है। स्कूल में अधिक पानी के भराव के चलते बरसात के दिनों में बच्चों की छुट्टी कई दिनों तक कर दी जाती है। सारी जानकारी स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद भी इस और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच को इस बाबत स्कूल के अध्यापकों द्वारा भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन गांव के गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। स्कूल के साथ ही एक कोऑपरेटिव सोसाइटी की खंडहर पड़ी इमारत के पास पूरे गांव का गंदा पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को दी अपनी शिकायत में बताया कि स्कूल में सिर्फ सात कमरे हैं, जिसमें से पांच कमरों की हालत बहुत जर्जर है, जो कभी भी गिर सकती है। रीगढ़ गांव के सरपंच जहान खान ने बताया कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने के चलते गांव का पानी स्कूल के पास के खाली पड़े स्थान पर जमा हो रहा है। बरसात के दिनों में तो स्कूल के ज्यादातर सभी कमरों में पानी भर जाता है। स्कूल के भवन की हालत भी काफी जर्जर अवस्था में है।
फोटो: बरसात के दिनों में जमा स्कूल परिसर में पानी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें