फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गंदा पानी बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पटौदी। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास बरसाती पानी व गंदे नाले का पानी मुख्य मार्ग पर फैला होने के कारण वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है।
नेशनल हाईवे-48 दिल्ली-जयपुर मार्ग के दोनों तरफ बरसाती व गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। बिलासपुर चौक से गुरुग्राम की और हाईवे पर सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा भी बना हुआ है। प्रशासन सड़क पर फैले पानी व गड्ढे को ठीक नहीं कर रहा है जबकि हर रोज यहां से हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। हाईवे के दोनों तरफ नाले कूड़े व गंदगी से लबालब भरे हुए हैं। चाहे बरसात हो या न हो नाले का गंदा पानी अक्सर उक्त सड़क पर फैला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू भारद्वाज,तरुण कुमार वधवा,प्रेमपाल चौहान,जोगेश्वर कुमार,गजराज चाहान,मनोज कुमार,मनमोहन आदि लोगों ने केंद्र सरकार व प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे दिल्ली-जयपुर मार्ग के दोनों तरफ नालों की साफ-सफाई की जाए। सड़क पर फैले बरसाती व गंदे पानी न आए इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें