फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सेक्टर-52 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान आयोजित किया। इसमें जागरूकता कार्यशाला, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त दिवाली का संदेश दिया। वार्ड-21 की पार्षद सोनिया यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी और आईईसी विशेषज्ञ प्रिंका यादव विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने छात्राओं को पर्यावरण हितैषी आदतें अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कचरे के पृथक्करण और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने पर जोर दिया। पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप थैले वितरित किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें