गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित खाटू श्याम मंदिर में बृहस्पतिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से डिजिटल डोनेशन कियोस्क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एसबीआई दिल्ली सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक देबाशीष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह पहल श्रद्धालुओं के लिए दान प्रक्रिया को आधुनिक, सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात डिजिटल डोनेशन कियोस्क का अनावरण कर उसका औपचारिक शुभारंभ किया गया। देबाशीष मिश्रा ने कहा कि डिजिटल डोनेशन कियोस्क के माध्यम से श्रद्धालु सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक डिजिटल माध्यम से दान कर सकेंगे। संवाद