फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डाइट गुरुग्राम ने अशोक कुमार बघेल को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एससीईआरटी में उपनिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए अशोक कुमार बघेल के सम्मान में मंगलवार को डाइट परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य सुमिता रांगी के नेतृत्व आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं शिक्षकों ने अशोक कुमार की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सरल व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापिका सोना यादव के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि डाइट प्रभारी पृथ्वीराज ने अशोक कुमार बघेल के सेवाकाल पर आधारित संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार बघेल ने वर्ष 1994 में प्राध्यापक के रूप में शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। उन्होंने करीब सात वर्षों तक पलवल में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। फरवरी 2026 में उन्होंने एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम में उपनिदेशक का कार्यभार संभाला। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य सुमिता रांगी ने कहा कि अशोक कुमार बघेल ने एक अधिकारी के रूप में पलवल जिले सहित शिक्षा विभाग में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें