फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धीरू सिंह ने बनाया रणजी का पहला अर्धशतक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबद। रोहतक में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में हरियाणा की ओर से खेलते हुए शहर के धीरू सिंह ने दूसरी पारी में 70 रनों की जुझारू पारी खेली। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी में धीरू सिंह ने अपना पहला अर्धशतक भी पूरा कर लिया। हालांकि, मुकाबले में धीरू सिंह के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज हरियाणा की ओर से कुछ खास नहीं कर सका। इस कारण टीम को बेहद बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में हरियाणा की टीम महज 148 रन ही बना पाई। इनमें अकेले 70 रन फरीदाबाद के धीरू के नाम रहे। अकेले लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने 146 गेंदो को सामना किया। इसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। अपने फर्स्ट क्लास कॅरिअर का सिर्फ तीसरा मैच खेल रहे धीरू सिंह धीरे-धीरे हरियाणा के मध्यक्रम के स्तंभ बनते जा रहे हैं। इससे पहले भी शुरुआती दो मुकाबलों में वह बेहद मुश्किल पिचों पर 41 और 40 रनों की पारियां खेल चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें