फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धीरू सिंह को मिला प्लेइंग 11 में मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेलवे के खिलाफ बुधवार को पहले चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी के मुकाबले के लिए उतरी हरियाणा की टीम में पहली बार चुने गए धीरू सिंह को प्लेइंग 11 में मौका मिला। हालांकि, बल्लेबाजी में पहला दिन हरियाणा और फरीदाबाद के धीरू सिंह दोनों के लिए ही कुछ खास नहीं रहा। हरियाणा की टीम पहले दिन महज 171 रन पर ऑलआउट हो गईं। वहीं, धीरू सिंह भी इसमें महज पांच रन का योगदान दे पाए। हालांकि, हरियाणा की गेंदबाजी अच्छी रही। टीम ने रेलवे के छह विकेट महज 93 रन पर झटक लिए। ऐसे में शहर की रविंद्र फागना अकादमी में अभ्यास करने वाले धीरू सिंह के पास दूसरी पारी में एक और मौका रहेगा। इसमें धीरू की नजरें अच्छा प्रदर्शन कर अपनी तरफ सबका ध्यान आकर्षित करने पर होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें