फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धनकोट की सड़क को चौड़ा कर यातायात के लिए बनाया जाएगा सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले डीसी-अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा है कि गुरुग्राम के एंट्री प्वाइंट धनकोट की 550 मीटर लंबी सड़क को सुधारने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वह स्वयं अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे। इस रोड पर यातायात के आवागमन को सुगम बनाया जाएगा।
वह लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धनकोट की सड़क को चौड़ा कर इसे यातायात के लिए सुगम बनाया जाएगा। शीघ्र ही वे अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक को सुधारने के लिए संबंधित विभाग अपने क्षेत्र की जो भी सड़कें जर्जर हालत में हैं, उसका सुधार करें। उन्होंने कहा कि राजीव चौक से लघु सचिवालय की ओर आने वाली सड़क पर बरसात के दिनों में कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बारिश को देखते हुए फ्लाई ओवर की सफाई करवाए और सड़कों के साथ पड़ी मिट्टी को उठवाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों के आसपास सड़क मार्ग पर इस प्रकार की व्यवस्था होनी चाहिए कि बच्चों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके लिए कादीपुर राजकीय विद्यालय के आसपास जीएमडीए सड़क का सौंदर्यीकरण करवाए, जो कि बाकी स्कूलों के लिए भी एक उदाहरण बन सके। उन्होंने कहा कि अतुल कटारिया चौक का लोकनिर्माण विभाग को सुधारीकरण करवाना है। इस कार्य का प्रारूप तैयार कर इसे शीघ्र शुरू करवाया जाए। इस चौक के लिए जीएमडीए ने 1.5 करोड़ की राशि लोकनिर्माण विभाग के पास जमा करवा दी है।
विज्ञापन


बावड़ी गेट भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई जाए
बैठक में डीसी ने कहा कि फर्रुखनगर शहर का बावड़ी गेट एक ऐतिहासिक धरोहर है। इस गेट से भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए बाईपास बनवा दिया गया है। उन्होंने फर्रुखनगर थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर भारी वाहनों के इस गेट से गुजरने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेड़ी दौला और फरीदाबाद मार्ग पर स्थित टोल से ओवरलोड गाड़ियों के आने-जाने पर रोक लगाई जाए। इसके लिए एक भारोत्तोलन मशीन यहां लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा एनएचएआई ने राठीवास, बिलासपुर चौक व अन्य स्थानों जो फ्लाईओवर ब्रिज बनाने हैं, उनका काम जल्दी शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें