फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धनीराम यादव ने जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 21वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 75 वर्षीय धनीराम यादव ने 2 स्वर्ण और चार रजत पदक जीतकर जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता राजस्थान के अलवर में 6 से 7 फरवरी तक राज ऋषि महाविद्यालय ग्रांउड में खेली गई, जिसमें पूरे देश से करीब 1200 मास्टर्स महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 30 वर्ष से 100 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें धनीराम यादव ने 4x400, 4x100 की रिले रेस में स्वर्ण पदक हालिस किया। साथ ही 5 हजार मीटर और 3 हजार मीटर की पैदल चाल में रजत पदक। वहीं, 400 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें