फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 27 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला एवीटी स्टाफ ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 27 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले में रोजकामेव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को एवीटी स्टाफ रोजका मेव टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली कि विनोद निवासी सोहना जिला गुरुग्राम व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए नूह-सोहना रोड पर नहर के पास गांव कंवरसिका में खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत रेड की और काबू कर लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विनोद बताया। आरोपी की मौके पर हेडक्वॉर्टर डीएसपी हरेंद्र कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो पैंट की जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें सफेद रंग का 27 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें