हथीन। सनातन हिंदू एकता यात्रा में हथीन क्षेत्र से सैंकड़ों लोग भाग लेंगें। इसके लिए पदयात्रियों की सूची बनाई जा रही है। प्राचीन सिद्धपीठ शिवकुण्डा मन्दिर सेवा समिति के प्रधान रविन कुमार ने बताया कि बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री के आह्वान पर पदयात्री एकता यात्रा में शामिल होंगे। समाज के सभी वर्गों के लोग पदयात्रा के सहभागी होंगें। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज पांडे ने बताया कि पदयात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के प्रयासों से सनातन से जुड़े सभी आस्थावान लोगों में एकता बढ़ी है। संवाद