फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मनीष यादव पिनगवां बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। क्षेत्र से मनीष यादव को भाजपा ने किसान मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू और कई अन्य कार्यकर्ताओं ने मनीष यादव को लड्डू खिलाकर और माला पहनाकर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मनीष यादव काफी समय से पार्टी में सक्रिय हैं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहे हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि मनीष यादव के आने से किसान मोर्चा और मजबूत होगा। मनीष यादव ने कहा कि वह पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें