फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के विधायक मामन खान के भादस स्थित आवास पर रविवार को नगीना ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी सहीदा खान और नूंह विधायक आफताब अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सरपंचों, पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी दें तथा नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने, नामों में सुधार करवाने और पात्र नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। बैठक के अंत में विधायक मामन खान ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें