फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी : जाम से निपटने के लिए पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को शहर में बड़े पैमाने पर वैवाहिक कार्यक्रम होंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस अलर्ट पर आ गई है। पुलिस अधिकारियों ने यातायात निरीक्षकों व जेडओ को निर्देश दिए हैं। अव्यवस्थित पार्किंग, घुड़चढ़ी और बरात के कारण सड़कों पर भारी भीड़ व जाम लगने की आशंका है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होगी। सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड और रेलवे रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होता है। एसीपी सत्यपाल यादव ने बताया कि बैंक्वेट हॉल व मैरिज गार्डन संचालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर खड़े वाहनों को क्रेन से हटवाया जाएगा और नियमानुसार चालान भी काटे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें