गुरुग्राम। महेश क्रिकेश अकादमी ने द्रोणा पब्लिक स्कूल को 99 रन से हराया। शनिवार को गुरुग्राम में खेले गए मुकाबले में महेश क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। देव दहिया ने 39 और आयुष ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए द्रोणा पब्लिक स्कूल की टीम 76 रन पर सिमट गई। देव दहिया ने गेंदबाजी में भी चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद