फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोवर्धन लीला के साथ 56 भोग प्रसंगों का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धार्मिक संस्था विश्व जागृति मिशन के तहत श्री गौरी शंकर मंदिर की ओर से सेक्टर-9ए स्थित मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथाव्यास निधि नेहा सारस्वत (युगल जोड़ी) ने श्रीकृष्ण बाल लीला व गोवर्धन लीला और 56 भोग प्रसंग का संगीतमय शैली में वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने विषम परिस्थितियों में भी सदैव समाज का भला चाहा। कथाव्यास ने कहा कि उनकी लीलाएं आज भी मथुरा व गोकुल क्षेत्र में प्रासंगिक हैं। कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष ग्रोवर, आचार्य हरीश उपाध्याय व समाजसेवी देव गुप्ता का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा का श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक है। संस्था ने कथा के बाद प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें