फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस उपायुक्त यातायात ने ब्रिस्टल चौक का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने एवं आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने बृहस्पतिवार को ब्रिस्टल चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात ने ब्रिस्टल चौक पर अक्सर लगने वाले जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक फ्लो को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्लान तैयार किया। इस दौरान सिकंदरपुर गांव के निवासियों के साथ बैठक कर उनके आवागमन से संबंधित मार्गों का विस्तृत अध्ययन किया गया, जिसके आधार पर एक सुव्यवस्थित प्लान तैयार किया गया है। वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न होने के कारण मौके पर ही बैरिकेडिंग कर व्यवस्थित रास्ता विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और आवाजाही सुचारू व सुरक्षित बनी रहे। गुरुग्राम यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस का सहयोग करें, ताकि शहर में सुचारू और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें