दनकौर (संवाद)। कनारसी गांव में 22 नवंबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। वह प्रजापति समाज की ओर से आयोजित डॉ. रत्नाप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के आयोजक व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार प्रजापति ने यह जानकार दी।