फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भैयादूज पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा डिपो प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रूट पर अधिक यात्री होने पर भेजी जाएंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। 15 नवंबर को भैयादूज त्योहार पर भी गुरुग्राम डिपो प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है। गुरुग्राम बस अड्डे से जिस रूट पर अधिक यात्री होने पर बस चलाने की आवश्यकता होगी, उसी रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। भैयादूज पर लोकल रूटों के साथ ही हरियाणा के अन्य जिलों के लिए यात्रियों का ज्यादा आवागमन रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली पर चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द करके लोगों को त्योहार मनाने के लिए दिन-रात सफर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। गुरुग्राम डिपो से आगरा, मुरादाबाद, चंडीगढ़, भिवानी, सिरसा व जींद सहित अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर अतिरिक्त बसों को भेजा था। गुरुग्राम डिपो में लगभग 170 बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें लोकल रूटों व अन्य कई जिलों चंडीगढ़, रोहतक, सिरसा, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब व जम्मू-कश्मीर में संचालित की जा रही हैं। गुरुग्राम डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) राजबीर सिंह ने बताया कि दिवाली त्योहार पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। अब भैजादूज पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर रूट के लिए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें