फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरित क्षेत्र की देखभाल के लिए विभाग ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बादशाहपुर। बख्तावर सिंह मार्ग पर पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग एक विशेष पहल की जा रही है। मार्ग के किनारे बने हरित क्षेत्र की देखभाल हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे लगाए गए पेड़-पौधों को समय पर जरूरी पोषण देना है, ताकि पूरे क्षेत्र में हरियाली एक समान रूप से पनप सके। विभाग की ओर से इसके लिए समर्पित कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है, जो प्रतिदिन पौधों की स्थिति पर नजर रखती है। पानी की कमी के कारण पौधे सूखने न पाएं, इसके लिए टैंकरों से भरकर पानी लाया जा रहा है। कर्मचारी खुद मैनुअल तरीके से पाइप और पाइपलाइनों के जरिए हर एक पौधे तक पानी पहुंचा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें