-छोटी समस्याओं के कारण काम में नहीं होगी देरी, तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश
गुरुग्राम। जिले के स्कूलों में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विभागों के बीच तालमेल की कमी या छोटी-छोटी समस्याओं के कारण किसी भी विकास कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। किसी काम में रुकावट आने पर संबंधित अधिकारी से तत्काल संपर्क कर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने से काम प्रभावित न हो। सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराने को प्राथमिकता देने को कहा गया है। संवाद