फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विभाग ने काटे 35 अवैध कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पानी का कनेक्शन लगाने वाले लोगों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। गर्मी में पेयजल आपूर्ति की किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अवैध रूप से पेयजल आपूर्ति का कनेक्शन लगाने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को पहाड़ की वाल में लगे लगभग 35 अवैध कनेक्शनों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में काटा गया। कनिष्ठ अभियंता समीउल्लाह खान ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को बहाल रखने के लिए विभाग पूरी तरह कृत संकल्प है। शहर के कुछ भागों में, कुछ मुख्य चयनित स्थानों पर अवैध रूप से कनेक्शन किए हुए हैं। ऐसे कनेक्शनों की पहचान कर ली गई है। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक लगभग 110 पेयजल आपूर्ति कनेक्शन काटे गए हैं। पुनः पानी का कनेक्शन लगाए जाने पर अगर कोई पकड़ा गया तो जुर्माना और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो: पहाड़ की वाल में लगे अवैध कनेक्शन को काटते विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें