फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक कुल 94 रोगियों की पुष्टि
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में रविवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले। दोनों ही मरीजों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में कुल 94 मरीजों की पुष्टि हुई है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में रविवार को अलर्ट जारी किया गया। जिला उपायुक्त निशांत कुमार ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को लापरवाह लोगों को खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को अवकाश होने के कारण महज 25 लोग ही डेंगू की जांच के लिए पहुंचे। इसमें से दो में डेंगू की पुष्टि हुई। जिला डेंगू एवं मलेरिया रोकथाम विभाग प्रभारी डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि इन दिनों डेंगू की सकारात्मकता दर काफी अधिक है। औसत जांच नमूनों में दो फीसदी संदिग्ध मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 4178 लोगों की डेंगू की जांच की गई है। इसमें से 94 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उधर, जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव की ओर से जारी अलर्ट में लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि बारिश के दिनों में मच्छरजनित बीमारियां पनपती हैं। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि इन दिनों अपने घरों के कूलर में नियमित रूप से साफ सफाई रखें। डेंगू के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी रखें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। यह स्थिर और साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से खून इसके लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में मरीज अपना उपचार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें