फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इस साल अब तक 75 लोगों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल जहां जिले में डेंगू के 64 मरीज मिले थे। वहीं, इस साल अब तक 75 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक साल में मरीजों की संख्या में 11 मरीजों का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2 नवंबर तक जिले में 17,71,865 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया है। वहीं, एंटी लार्वा पॉजिटिव मिलने पर हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1973 की धारा 214 के तहत जिले में अब तक कुल 10,032 नोटिस जारी किए गए, उसके बावजूद भी पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा मरीज देखने को मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें