समस्याओं को लेकर बिल्डर के कार्यालय सेल्स गैलरी में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 68 स्थित एम3एम मरीना सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को मांगों को लेकर सेक्टर 77 स्थित बिल्डर के कार्यालय सेल्स गैलरी में प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की शिकायत थी कि उनकी सोसाइटी में लगातार बिजली कटौती के कारण जेनसेट के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। उन्हें बिजली के लिए प्रति यूनिट 26 रुपये देना पड़ रहा है । क्योंकि बिजली कटौती के कारण जनरेटर से बिजली का काम चलाया जा रहा है। बिल्डर की ओर से अस्थाई कनेक्शन लिए जाने के कारण सोसाइटी में रहने वाले 1000 परिवार परेशान है इसके अलावा बिल्डर ने सड़क बिजली और पानी की भी सही व्यवस्था नहीं कर रखी है।
आज कई सोसाइटियों में होगी बिजली कटौती
दौलताबाद सब स्टेशन में आने वाले सेक्टरों में सोमवार रात तक अलग-अलग सोसाइटियों में बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से सीटी बदलने का काम छह से सात घंटे तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग फीडर पर एक-एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। जिन स्थानों पर बिजली प्रभावित होगी उसमें सेक्टर 82,83,84, 85,86 और अलग-अलग ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी शामिल है। इसके साथ ही गांव नरसिंहपुर, खेड़कीदौला, सीही और सिकंदरपुर शामिल हैं।