फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताजनगर व सुल्तानपुर गांव में अवैध निर्माण पर तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने गांव ताजनगर और सुल्तानपुर गांव में तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि पुलिस की मदद से गांव ताजनगर और सुल्तानपुर की राजस्व संपदा में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गांव ताजनगर की राजस्व संपदा में 4 एकड़ का एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने 11 नींव व चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। सड़क नेटवर्क को उखाड़ दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गांव ताजनगर की राजस्व संपदा में 4 एकड़ की एक अन्य कॉलोनी में भी तोड़फोड़ की गई। टीम ने 20 डीपीसी/चारदीवारी और 8 निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है और सड़क नेटवर्क को उखाड़ दिया गया है। वहीं, गांव सुल्तानपुर की राजस्व संपदा में 2.5 एकड़ का एक अवैध कॉलोनी एक निर्माणाधीन मकान समेत अन्य को तोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें