गुुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने धनकोट गांव और खेड़की माजरा धनकोट की राजस्व संपदा में 7.7 एकड़ में विकसित हो रहीं चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि राजेंद्र पार्क थाना पुलिस की मदद से तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। टीम ने 10 डीपीसी, 13 चहारदीवारी और चार निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त किया। अधिकारी ने बताया कि लोग अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट लेने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आए। ब्यूरो