फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच अवैध कॉलोनियों में चलाया तोड़फोड़ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा की ओर से शुक्रवार को पांच अवैध कॉलोनियाें में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर-10ए थाना पुलिस की मदद से शहरी क्षेत्र गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इसमें गांव हयातपुर की राजस्व संपदा में 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई, जिसमें 2 निर्माणाधीन बेसमेंट और 3 संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार गांव साढराणा की राजस्व संपदा में चार एकड़ क्षेत्रफल में फैली अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की गई। डीटीपीई की टीम ने 2 निर्माणाधीन संरचनाओं और 4 डीपीसी को ध्वस्त किया। इसके बाद गोपालपुर की राजस्व संपदा में 5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली तीन अवैध कॉलोनियों में 12 डीओसी को ध्वस्त किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें