फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रीनवुड सिटी में स्कूल के पास लगाई अवैध दीवार को ध्वस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी प्रवर्तन की टीम ने की कार्रवाई, मुख्यमंत्री विंडो पर की गई थी शिकायत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन की टीम ने सेक्टर-46 में लाइसेंसी क्षेत्र ग्रीन वुड सिटी में अवैध रूप से लगाई गई एक दीवार को सोमवार को ध्वस्त कर दिया। इस मामले में मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत की गई थी। दीवार लगाने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से ऐसा किया तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
मुख्यमंत्री विंडो पर की गई शिकायत में कहा गया था कि सेक्टर-46 में एपल ब्लॉसम स्कूल के पास अंदर की सड़कों में से एक पर कुछ लोगों ने दीवार लगा दी है। विभाग की ओर से जांच में यह शिकायत सही पाई गई। दीवार लगाने वालों को नोटिस दिया गया, लेकिन उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव कहते हैं कि सोमवार को थाना सेक्टर-50 का पुलिस बल लेकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के अभियंता राजेश यादव मौजूद थे। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से लगाई गई दीवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। विभाग की ओर से एटीपी दिनेश सिंह, एफटी रोहन, पारसमनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें