फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांव कादरपुर में 300 झुग्गी ध्वस्त कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को गांव कादरपुर में करोड़ों रुपये की छह 6 एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करा लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रित रही।
विज्ञापन

कादरपुर में नगर निगम की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस बात की सूचना निगम को भी थी। कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम ने वहां कब्जा करने वालों को मुनादी करके चेतावनी दी कि वह अपना कब्जा हटा लें। कुछ लोगों ने कब्जा हटाया और कुछ ने मुनादी पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को सहायक अभियंता वसीम अकरम के नेतृत्व में अवर अभियंता वरुण वशिष्ठ, नीरज कुमार व प्रियदीप की प्रवर्तन टीम जेसीबी और पुलिस बल के साथ गांव कादरपुर पहुंची। यहां पर लगभग 6 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनाई झुग्गियां ध्वस्त कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें