फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जनरेटर पर प्रतिबंध का फैसला एक वर्ष आगे बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
डीजल जनरेटर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में हुई सभा में मौजूद औद्योगिक संगठनों के प
विज्ञापन
कुंडली में हुई सभा में गुरुग्राम के औद्योगिक संगठनों ने भी की शिरकत, 24 घंटे बिजली देने की मांग
विज्ञापन


उद्योगों को गैस आपूर्ति करने के लिए बुनियादी ढांचे के विस्तार और मजबूत करने की बात रखी

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। एक अक्तूबर से डीजल जनरेटर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में गुरुग्राम के विभिन्न औद्योगिक संगठनों सहित पूरे हरियाणा के 40 से अधिक संगठनों ने सोनीपत के कुंडली में बड़ी सभा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि एक अक्तूबर से लगाए जाने वाले प्रतिबंध को एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जाए। 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाए और गैस आपूर्ति के ढांचे को मजबूत किया जाए।
कुंडली के हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) के सभागार में बुधवार को हुई इस सभा में गुरुग्राम से कादीपुर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, आइडिया इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन सेक्टर-37 शामिल रहीं। इसके अलावा कनफेडरेशन ऑफ हरियाणा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और कुंडली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी आयोजन में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि सरकार से मांग रखी है कि इस तरह जनरेटरों पर प्रतिबंध लगाए जाने से औद्योगिक उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। अभी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। साथ ही पीएनजी गैस आधारित ईंधन के लिए भी पाइप लाइनें नहीं बिछाई गई हैं। बिना विकल्प तैयार किए प्रतिबंध लगाना हजारों कारीगरों की आजीविका को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए जनहित में होगा कि इस फैसले पर फिर से विचार किया जाए। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कोहली और समन्वयक राज सिंगला रहे। गुरुग्राम से कल्याण सिंह भड़ाना, सतीश यादव, दीक्षित राज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें