फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने प्रधानमंत्री से 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित कर इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने की मांग की है। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने वर्तमान स्वरूप वाले तिरंगे को स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया था। ऐसे ऐतिहासिक दिवस को राष्ट्रीय ध्वज दिवस के रूप में मान्यता देना राष्ट्र के संवैधानिक मूल्यों, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों और राष्ट्रीय एकता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सादर इंडिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील मधुर ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक चेतना का सर्वोच्च प्रतीक है। वर्ष 2021 से अब तक इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को कई बार ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस जनभावना को राष्ट्रीय निर्णय का स्वरूप देने का आग्रह किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें