गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग सड़क पर गंदा पानी जमा होने से परेशान हैं। कॉलोनी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सूरजमल यादव ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर इलाके की सड़क पर सीवेज ओवरफ्लो की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि सेक्टर-52 हाउसिंग बोर्ड में मकान संख्या 1403, 1415 से होते हुए 18 मीटर रोड से वजीराबाद टेंपो स्टैंड की ओर काफी सीवेज ओवरफ्लो हो रहा है। इससे यहां मच्छर, बदबू और संक्रामक बीमारियों का गंभीर खतरा बन गया है। आवाजाही भी बाधित है। संवाद