फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यश माहेश्वरी का शो रद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिहार की महिलाओं और छठ महापर्व पर स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की विवादित टिप्पणी को लेकर पूर्वांचल समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विवादित टिप्पणी पर पूर्वांचल समाज में नाराजगी है। रविवार को प्रस्तावित उनका शो रद करने की मांग उठी। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त सिबास कविराज को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छठ महापर्व करोड़ों लोगों की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। प्रशासन ने शो पर रोक का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें