फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज दिवस की घोषणा की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सामाजिक संस्था सादर इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय ध्वज दिवस की मांग दोहराई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 22 जुलाई को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज दिवस या तिरंगा दिवस घोषित करें। पिछले 7 वर्षों से इस मांग को लेकर प्रयासरत पूर्व डीजीपी ने पत्र में कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, अखंडता, संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सर्वोच्च प्रतीक है। देशवासियों के दिलों में इसके प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और प्रगाढ़ करने के लिए एक समर्पित राष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई 1947 को ही देश की संविधान सभा ने तिरंगे के वर्तमान स्वरूप को स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय की याद में सादर इंडिया मंच लगातार 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस के रूप में मान्यता देने की मांग उठा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें