फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खस्ताहाल सड़क के पुनर्निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। भोड़ाकलां के एक शिष्टमंडल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान के नेतृत्व में पटौदी विधायक बिमला चौधरी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने विधायक को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से बिलासपुर-पटौदी सड़क को जोड़ने वाले रास्ते के पुनर्निर्माण की मांग की गई। यह रास्ता गुरुग्राम से पटौदी जाने वाले वाहनों के लिए एकमात्र मार्ग है। सड़क पर बड़े गड्ढे होने से गाड़ियां खराब होती हैं, यात्रियों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिष्टमंडल ने विधायक से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (पार्क इन होटल के पास) से शुरू होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें