संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान रुणिचा एक्सप्रेस के पटौदी रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर रेलवे के महाप्रबंधक शोभान चौधरी से मिले। बता दें कि रुणिचा एक्सप्रेस (14087/14088) का संचालन 5 अक्तूबर से जैसलमेर-दिल्ली के बीच शुरू हुआ था लेकिन ट्रेन का पटौदी रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया। जिस कारण से खाटू श्याम जाने वाले लोगों को रुणिचा एक्सप्रेस का फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने रेलवे के महाप्रबंधक से मांग की है कि पटौदी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए। जिससे की खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को परेशानियों का सामना न करना पडे़। योगेंद्र इस बारे में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह से ट्रेन के ठहराव को लेकर मिल चुके हैं।