फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटो चालकों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रविवार को सोहना में हरियाणा ऑटो चालक संघ और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह के संघर्ष, त्याग व राष्ट्रभक्ति को याद किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में शहीदों ने अपने प्राण हंसते-हंसते कुर्बान किए, लेकिन राजनीतिक दल उन्हें न्याय नहीं दिलवा पाए। योगेश शर्मा ने हरियाणा और केंद्र सरकार से ऑटो चालकों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने और सोहना में एक सरकारी कॉलेज का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें