गुरुग्राम। पूर्वांचल प्रतिनिधियों ने गुड़गांव और रेवाड़ी रेल खंड से होली पर बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। कांग्रेस नेता पंकज डावर के नेतृत्व में पूर्वांचल प्रतिनिधियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम लिखा ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। पूर्वांचल प्रतिनिधि राजेश पटेल ने बताया कि लाखों की संख्या में बिहार के लोग गुरुग्राम में रहते हैं, जो होली के मौके पर अपने गांव जाते हैं। रेवाड़ी रेल खंड रूट से बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंचने वाली ट्रेन नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। अगर रेवाड़ी की ओर से गुरुग्राम होते हुए बिहार के विभिन्न जिलों पटना, हाजीपुर, छपरा, सिवान, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा आदि के लिए ट्रेनें चलाई जाएं तो दिल्ली के स्टेशनों पर भी त्योहारों के दौरान लोगों की भीड़ कम होगी और गुरुग्राम में रहने वाले लाखों पूर्वांचलियों को आसानी हो जाएगी। संवाद